फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fighting and stone pelting in two sides, three people injured

हाथरस : दो पक्षों में मारपीट और पथराव, तीन लोग घायल

Wed, 13 Jul 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Fighting and stone pelting in two sides, three people injured
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव अमरपुर घना में सोमवार की देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
शहर से थोड़ी दूरी पर स्थित गांव अमरपुर में दो महिलाओं ने एक-दूसरे की चुगली किसी तीसरी महिला से कर दी। इस बात को लेकर पहले तो महिलाओं के बीच कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के पुरुष भी मारपीट में शामिल हो गए और उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान एक पक्ष ने छत से पथराव कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग अपने बचाव में घरों में घुस गए। यहां विमलेश पत्नी विनोद, अंकित पुत्र विनोद शर्मा और केहरी लाल पुत्र भूरेलाल बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेजा। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कपिल पाठक की तहरीर पर अंकित, अमित, कन्हैया, केहरी, धर्मेंद्र और जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विमलेश की तहरीर पर योगेंद्र, कपिल, शरद, मोनल और भगवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 महिला-पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed