{"_id":"62926c865a19725f46663d1c","slug":"hathras-fighting-and-stone-pelting-between-two-sides-viral-on-social-media-sadabad-news-ali2926275155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो पक्षों में मारपीट व पथराव, सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो पक्षों में मारपीट व पथराव, सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
हाथरस : वायरल वीडियो में ईंट फेंकते हुए नजर आ रहा युवक। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान इलाके में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान पथराव भी हुए। पथराव का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस मामले में एक पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस, प्रशासनिक सख्ती और कड़ी हिदायत के बाद भी कस्बे में कुछ लोग कानून और शांति व्यवस्था को पलीता लगाने में लगे हैं। शनिवार को मोहल्ला व्यापारियान में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। गाली गलौज के साथ दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद एक पक्ष की ओर से जमकर पथराव किया गया। पथराव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
मारपीट व पथराव में कई लोगों को चोटें भी आई हैं। घटना को लेकर एक पक्ष के सोहेल उर्फ झब्बू ने पड़ोस के कई लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को शिकायत दी है। आरोपियों में पथराव करने वालों के नाम भी शामिल है। पुलिस मामले को लेकर पूछताछ और जांच कर रही है। कोतवाल शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मारपीट में एक पक्ष से सोहिल ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद