{"_id":"62c86eb0b7589d7fcc6f2394","slug":"hathras-fight-between-two-brothers-over-flour-death-of-injured-younger-brother-shaphu-news-ali2956349200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आटे को लेकर दो भाइयों में मारपीट, घायल छोटे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आटे को लेकर दो भाइयों में मारपीट, घायल छोटे भाई की मौत
विज्ञापन
हाथररस : गंगा प्रसाद का फाइल फोटो।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कली में बुधवार की रात आटा को लेकर दो सगे भाई आपस में भिड़ गए। दोनों के मध्य हुई मारपीट में छोटे भाई ईंट लगने से घायल हो गया । शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान जयपुर में उसकी मौत हो गई । गांव में उसके शव के आने का इंतजार किया जा रहा है। इधर बड़े भाई घर से गायब है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में बुधवार की रात को ही मुकदमा दर्ज कर लिया था। घायल की मौत होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इस मुकदमे को तरमीम करने की तैयारी कर रही थी। मौत के संबंध में पूरी जानकारी लेने के लिए कोतवाली के एक उपनिरीक्षक को जयपुर भेजा गया है।
गांव नगला कली निवासी सुनहरीलाल गौतम के तीन पुत्र हैं। तीनों के परिवार अलग-अलग रहते हैं। सुनहरीलाल ने आटा चक्की लगा रखी है। बुधवार की रात आठ बजे उसके मझले पुत्र गंगा प्रसाद (40 वर्ष) के यहां आटा खत्म हो गया। उनकी पुत्री दादा की चक्की से आटा लेने गई थी। जब वह दादा से आटा मांग रही थी तो उसी समय सुनहरीलाल का बड़ा पुत्र संजय वहां आ गया। उसने अपने पिता से छोटे भाई की पुत्री को आटा देने से मना किया और उसके साथ गली-गलौज व अभद्रता करते हुए वापस भेज दिया।
पुत्री ने रोते हुए यह बात अपने पिता को बताई। पुत्री के साथ अभद्रता की बात सुनकर गंगा प्रसाद और उनका पुत्र आटा चक्की पर पहुंच गए। दोनों ओर से वाद-विवाद होने लगा। इस बीच एक ओर से फेंकी गई ईंट सिर में लगने से गंगा प्रसाद बुरी तरह घायल हो गए। परिजन पहले उन्हें पास के ही निजी चिकित्सालय ले गए। वहां से चिकित्सक ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा से जयपुर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। बुधवार की रात को ही घायल की पत्नी नीतू शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था और इसके साथ ही उन्हें अपने पति का बेहतर इलाज कराने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
बुधवार की रात को दो भाइयों में झगड़ा हुआ था। एक पक्ष की महिला नीतू शर्मा द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। जयपुर में इलाज के दौरान गंगा प्रसाद की मौत होने की सूचना मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई करने के लिए उपनिरीक्षक को मौके पर भेजा गया है।
- योगेश कुमार सिंह, प्रभारी कोतवाली सहपऊ