{"_id":"630105b7232aff14337ff93e","slug":"hathras-fight-against-molestation-four-people-injured-sikandhra-rahu-news-ali298519411","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : छेड़खानी के विरोध में मारपीट, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : छेड़खानी के विरोध में मारपीट, चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कोतवाली क्षेत्र में कासगंज रोड स्थित एक गांव में शुक्रवार की रात 11 बजे घर में सो रही 19 वर्षीय युवती के साथ एक युवक ने घर में घुसकर अश्लील हरकत की। युवती के चीखने पर घर वाले आ गए। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो मारपीट हो गई। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
पीड़िता के चाचा द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात 11 बजे उनकी भतीजी घर की दूसरी मंजिल पर सो रही थी। बाकी के सदस्य जन्माष्टमी पर बज रहे डीजे के पास खड़े थे। मौका पाकर आरोपी जुगेंद्र घर में घुस आया और सो रही भतीजी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। भतीजी के चीखने पर आरोपी पड़ोसी के घर में होकर भाग गया। शोर सुनकर भतीजे वहां पहुंच गए।
इतनी देर में जुगेंद्र के परिवार के ओमवीर तमंचा लेकर वीरेंद्र लाइसेंसी रायफल लेकर और अनिल कुमार वहां आ गए। इन लोगों ने परिवार के लोगों को पीटकर घायल कर दिया। बलवीर ने उनके परिवार के एक युवक के सिर पर लोहे की रॉड दे मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।