{"_id":"6079d60e8ebc3e8d3a367986","slug":"hathras-fierce-fighting-on-two-sides-in-electoral-rivalry-many-injured-hathras-news-ali261259454","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चुनावी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चुनावी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई लोग घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाखनू में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जयप्रकाश शर्मा निवासी लाखनू ने बताया कि उनके भाई की पत्नी ने बीडीसी पद पर चुनाव लड़ा है। दूसरा पक्ष इस बात से बौखला गया।
इसी बात को लेकर शुक्रवार सुबह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।