फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fever victims' cots laid from house to house in Garh Umrao

हाथरस : गढ़ उमराव में घर-घर बिछीं बुखार पीड़ितों की चारपाई

Tue, 21 Sep 2021 06:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fever victims' cots laid from house to house in Garh Umrao
हाथरस : गांव गढ़ उमराव में बुखार पीड़ितों का उपचार करती स्वास्थ्य महकमे की टीम। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कुरसंडा के बाद अब गांव गढ़ उमराव में भी बुखार का कहर बरप रहा है। गांव के बरी वाले मोहल्ले में कई लोग बुखार की चपेट में आ गए हैं। घर-घर बुखार पीड़ितों की चारपाई बिछ गई हैं। इनमें से काफी लोगों का उपचार गांव में चल रहा है, जबकि कई लोग उपचार कराने आगरा के लिए रवाना हो गए हैं।
ग्राम प्रधान राजकुमार चौधरी द्वारा इस मामले में अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। गांव में चंदा देवी, शीला देवी, छोटू, जय ओम, राहुल, पंकज, मुकेश, अनिल, पवन, गगन, हरभजन, भूरा, सतीश, कीर्ती सहित करीब 50 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। सभी का उपचार चल रहा है, लेकिन दवा लेने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हो रहा है। बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बताते हैं यहां के कई लोगों ने जब आगरा व अन्य जगहों पर निजी लैब में अपनी जांच कराई तो कई लोगों को डेंगू की की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम शिविर लगाकर 75 लोगों का किया उपचार
सादाबाद। ग्राम प्रधान राजकुमार चौधरी की सूचना के बाद स्वास्थ्य महकमा भी हरकत में आ गया। बुखार फैलने की सूचना मिलते ही गांव में टीम को भेजकर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें करीब 75 लोगों का उपचार किया गया। बुखार पीड़ितों को दवा बांटी गई। टीम में शामिल डॉ. प्रेमपाल ने ग्रामीणों को बताया कि बुखार से बचने के लिए कूलर का प्रयोग न करें। अपने आसपास भरे हुए पानी को निकाल दें। ठंडी खाद्य वस्तुएं लेने से बचें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed