फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fever spread in village Garhi Khyali, four beds separated by patients

हाथरस : गांव गढ़ी ख्याली में फैला बुखार, मरीजों की बिछीं चारपाइयां

Sun, 25 Apr 2021 11:29 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fever spread in village Garhi Khyali, four beds separated by patients
हाथरस : गांव गढ़ी ख्याली में चारपाई पर लेटे बुखार पीड़ित। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद में कोरोना वायरस के प्रकोप के साथ-साथ वायरल बुखार का भी प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। गांव गढ़ी ख्याली में भी बुखार का प्रकोप फैल गया है। यहां एक ही परिवार के कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। पिछले दिनों यहां कई लोगों की बुखार से मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी बंद होने से निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।
एक तरफ पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण से हाहाकार मचा हुआ है तो दूसरी तरफ अब वायरल बुखार ने कोहराम मचा रखा है। सादाबाद क्षेत्र के गांव गांव में बुखार, सर्दी, जुकाम का प्रकोप बढ़ रहा है। अधिकतर गांव में लोग बुखार की चपेट में हैं। कहीं कहीं तो पूरा परिवार ही बुखार से पीड़ित है। पिछले दिनों क्षेत्र में कई लोगों की मौत भी बुखार से हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण की वजह से सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी बंद चल रही हैं, लिहाजा निजी चिकित्सकों व दवा विक्रेताओं के यहां लाइन लगी हुई हैं। क्षेत्र के गांव गढ़ी ख्याली भुर्रका में अधिकतर घरों में बुखार पीड़ितों की चारपाई बिछी हुई हैं। यहां एक ही परिवार में कई कई लोग बीमार हैं। मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि गांव में मच्छरों का भारी प्रकोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक यहां मच्छर मारक दवा का भी छिड़काव नहीं किया गया है और न ही किसी प्रकार की चिकित्सा सुविधा दी गई है। गांव में त्रिवेणी, किशोर देवी, ममता, रामखिलौना, श्याम, उर्मिला, हेमवती आदि लोग बुखार से पीड़ित हैं। गांव के जगदीश का कहना है कि पूरे गांव में बुखार का प्रकोप है। गंदगी से पूरा गांव अटा पड़ा है। मच्छरों ने सोना भी मुश्किल कर रखा है। उनके परिवार के ही कई लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed