{"_id":"5f0a0f0d8ebc3e63e60726c5","slug":"hathras-fever-patients-should-be-tested-for-kovid-and-malaria-hathras-news-ali2384000156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बुखार के मरीजों की हो कोविड व मलेरिया की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बुखार के मरीजों की हो कोविड व मलेरिया की जांच
विज्ञापन
हाथरस: कोरोना से बचाव के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति, स्वच्छता अभियान, जलभराव एवं फॉगिंग आदि के संबंध में जनपद के नोडल अधिकारी संजय गोयल ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि बुखार के मरीजों की कोविड व मलेरिया की जांच कराई जाए।
नोडल अधिकारी ने डीपीआरओ और सभी ईओ नगर पालिका व नगर पंचायत को साफ-सफाई एवं जलभराव की व्यवस्था में सुधार लाने के साथ ही शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में नियमित रूप से फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। इसमें अपेक्षित सुधार की बेहद आवश्यकता है। उन्होंने डीएसओ को निर्देश दिए कि किसी भी राशन कार्ड धारक के पास यदि आधार कार्ड नहीं है तो उसका राशन कार्ड निरस्त न किया जाए। राशन कार्ड निरस्त के संबंध में यदि कोई शिकायत संज्ञान में आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
नोडल अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए । मच्छर जनित बीमारियों के नियंत्रण के लिए नगरीय/ ग्रामीण क्षेत्र में फॉगिंग कराई जाए। हैंडपंपों और टंकियों के आसपास जलभराव न हो, सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बुखार के मरीजों को चिंहित कर मलेरिया और कोविड-19 की जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों तथा डेंगू और मलेरिया बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि संचारी एवं वैक्टर जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण करने के लिए अंर्तविभागीय सामंजस्य के साथ कार्य योजना तैयार की गई है, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, नगर निकाय सहित अन्य संबंधित विभागों को शामिल किया गया है, जो आपस में सामंजस्य स्थापित कर परस्पर सहयोग करते हुए एक टीम के रूप में कार्य कर इस कार्यकम को शत प्रतिशत रूप से सफल बनाने का प्रयास करेंगे।