फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tourism Department submitted proposals regarding Hathras Mahotsav

Hathras News: पहली बार होगा हाथरस महोत्सव का आयोजन, 24, 25 व 26 मार्च की तिथियां प्रस्तावित

Sat, 11 Mar 2023 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 11 Mar 2023 01:44 AM IST
सार

पहली बार हाथरस महोत्सव के लिए इसे लेकर 24, 25 व 26 मार्च की तिथियां प्रस्तावित कर ली गई है। यह महोत्सव बागला कॉलेज के मैदान में आयोजित किया जाएगा। हाथरस महोत्सव कराने के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि का आवंटन किया गया है।

विज्ञापन
Tourism Department submitted proposals regarding Hathras Mahotsav
महोत्सव प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन पहली बार जिले में हाथरस महोत्सव का आयोजन कराने जा रहा है। महोत्सव के लिए कई बड़े कलाकारों से संपर्क साधा जा रहा है। आयोजन को लेकर पर्यटन विभाग की ओर से प्रशासन को कार्यक्रम संबंधी दो प्रस्ताव सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन


शासन की ओर से प्रथम बार जिले में हाथरस महोत्सव कराने के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि का आवंटन किया गया है। इस हाथरस महोत्सव में ब्रज की कला व संस्कृति की झलक दिखाई देने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से लोकगीत व अन्य कलाओं के कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है। इस महोत्सव को लेकर पर्यटन विभाग की ओर से जिला प्रशासन को दो प्रस्ताव सौंपे गए हैं। इन प्रस्तावों में तीन दिवसीय व पांच दिवसीय कार्यक्रमों का खाका खींचा गया है।
विज्ञापन


इस महोत्सव के दौरान कई विभागों की स्टॉल लगाई जाएगी। वहीं हस्त शिल्प के जरिए बनाए गए सामानों की बिक्री व अन्य दुकानें भी लगाई जाएगी। इसे लेकर 24, 25 व 26 मार्च की तिथियां प्रस्तावित कर ली गई है। यह महोत्सव बागला कॉलेज के मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिला पर्यटन सूचना अधिकारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि हाथरस महोत्सव को लेकर प्रशासन को दिए गए प्रस्ताव पर मुहर लगने का इंतजार है, उसके बाद मार्च माह में ही महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed