फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmer concern increased due to increasing cold fear of scorching disease in the crop

Hathras News: बढ़ती ठंड से बढ़ी किसान की चिंता, फसल में झुलसा रोग का सताने लगा डर

Sun, 26 Dec 2021 12:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 26 Dec 2021 12:40 AM IST
सार

बढ़ती ठंड का यह मौसम आलू के लिए बेहतर नहीं है। ऐसे में अगर आलू में झुलसा रोग फैल जाता है, तो किसानों के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी। किसानों के लिए आलू की लागत भी निकालना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
Farmer concern increased due to increasing cold fear of scorching disease in the crop
आलू की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कच्ची फसल में माटी के मोल बिक रहे आलू से परेशान किसान को पक्की फसल में झुलसा लगने की चिंता सताने लगी है। पाले का भी आलू की फसल पर डर किसानों को सताने लगा है। अचानक से से मौसम में बढ़ी ठंड से किसान परेशानी में आ गए हैं। तीन-चार दिनों से लगातार बर्फीली हवाएं चल रही हैं। पाला भी गिरने लगा है। ऐसे में किसानों को फसल में झुलसा लगने की चिंता होने लगी है।

विज्ञापन


आलू की पत्तियां काली पड़ने लगी हैं। अब इसके लिए किसान दवा आदि के इंतजाम में जुट गए हैं। पाला गिरने से आलू की फसल में झुलसा शुरू हो गई है। सबसे अधिक नुकसान उस आलू में होगा, जिसकी बुवाई देरी से हुई है। अगर जल्द ही मौसम साफ न हुआ तो आलू में नुकसान होगा। आलू में सबसे बड़ा रोग झुलसा रोग होता है। इसमें सर्दी के चलते आलू की बेल खराब होने लगती है। सबसे पहले बेल के कुछ पत्ते सिकुड़ने लगते हैं। धीरे-धीरे पूरी बेल सूख जाती है और आलू का विकास रुक जाता है। ऐसे में आलू पूरी तरह खराब हो जाता है।
विज्ञापन


जानकारों के अनुसार मौसम आलू के लिए बेहतर नहीं है। ऐसे में अगर आलू में झुलसा रोग फैल जाता है, तो किसानों के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी। किसानों के लिए आलू की लागत भी निकालना मुश्किल होगा। आलू की बुवाई में अब तक सात से नौ हजार रुपये प्रति बीघा का खर्च आ चुका है। ऐसे में अब किसान कहीं के नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने कहा कि झुलसा से आलू का बचाव करने के लिए हल्की सिंचाई सबसे बेहतर साधन है। जब तक खेत में नमी बनी रहती है, तब तक पाले का प्रभाव नहीं पड़ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed