फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fear of dengue and malaria haunting people

हाथरस : लोगों को सता रहा डेंगू और मलेरिया का डर

Sun, 28 Aug 2022 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fear of dengue and malaria haunting people
हाथरस : बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती बुखार के मरीज। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों की सेहत पर वायरल बुखार कहर बरपा रहा है। ऐसे में लोगों को मलेरिया और डेंगू का भी डर सता रहा है। जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार है। बुखार आने पर लोग मलेरिया और डेंगू की जांच करा रहे हैं। विभागीय आंकड़ों की बात करें तो जिले में वर्तमान में डेंगू व मलेरिया का कोई मामला नहीं है।
शहर के कई इलाकों में रुके हुए पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहद परेशानी झेलनी पड़ रही है। कुछ इलाकों में तो पानी के बीच से बच्चे स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं। तभी तो अब डेंगू व मलेरिया जैसी भयानक बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। संवाद
विज्ञापन

प्लेटलेट्स कम तो सिर्फ डेंगू होना नहीं
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि केवल डेंगू में ही खून में प्लेटलेट्स कम नहीं होती, बल्कि आम वायरल होने पर भी इनमें कमी आ जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि प्लेटलेट्स की संख्या बहुत कम समय में बढ़ती और घटती है, इसलिए न तो इसे नजरअंदाज करना चाहिए और न ही बहुत परेशान होना चाहिए। प्लेटलेट्स कम होने से एलर्जी होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इनकी कमी को डेंगू नहीं मानना चाहिए। बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे बढ़ाएं प्लेटलेट्स
चिकित्सकों के अनुसार प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए अधिक तरल पदार्थ लें। खूब पानी पीएं। एक चम्मच हल्दी दूध के साथ लें और नींबू पानी लें। सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एक व्यक्ति के खून से सिर्फ प्लेटलेट्स निकालना) चढ़ाना ज्यादा अच्छा होता है। इससे खून की बर्बादी नहीं होती और प्रति यूनिट संख्या भी ज्यादा होती है।

लक्षण और बचाव
डेंगू होने पर सिरदर्द, जोड़ों में दर्द व शरीर पर निशान पड़ जाते हैं। साथ ही तेज बुखार होता है। यह एडीज नामक मच्छर से फैलता है और यह मच्छर साफ पानी में पैदा होता है। बुखार पर तुरंत खून की जांच कराएं और अच्छे डाक्टर के पास इलाज कराएं। आसपास सफाई रखें और कूलर व बर्तनों में पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed