फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fault in lines due to rain, power crisis in many areas

हाथरस : बारिश से लाइनों में हुए फॉल्ट, कई इलाकों में बिजली संकट

Fri, 23 Sep 2022 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:31 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस शुक्रवार की दोपहर से फिर शुरू हुई बारिश के चलते शहर से देहात तक बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो गए।इस कारण लोगों को कई घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा।

विज्ञापन
Hathras: Fault in lines due to rain, power crisis in many areas

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर से फिर शुरू हुई बारिश के चलते शहर से देहात तक बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों को कई घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। विभागीय कर्मी आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे। पर्याप्त बिजली न मिलने से लोगों में गुस्सा है।
उल्लेखनीय है कि बिजली की लाइनें शहर से देहात तक जर्जर हालत में झूल रही हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। लाइनों में फॉल्ट के चलते बिजली पहुंच से दूर हो रही है। इस कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार की दोपहर से शुरू हुई बारिश के चलते शहर के गिजरौली, नवीपुर, ओढ़पुरा, प्रगतिपुरम, कांशीराम टाउनशिप आदि विद्युत उपकेंद्रों की लाइनों में फॉल्ट हो गए।
विज्ञापन

इसके अलावा देहात के सलेमपुर, नगला रति, महौ, उघई, चंदपा, मुरसान आदि उपकेंद्रों की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण करीब तीन से चार घंटे लोगों को बिजली की आंख मिचौली का सामना करना पड़ा। बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। विभागीय कर्मी आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed