{"_id":"60981d308ebc3eb2a10dcf26","slug":"hathras-father-treats-the-clinic-even-after-son-gets-infected-people-complain-hathras-news-ali2627688162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बेटे के संक्रमित होने के बाद भी पिता ने क्लीनिक पर किया उपचार, लोगों ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बेटे के संक्रमित होने के बाद भी पिता ने क्लीनिक पर किया उपचार, लोगों ने की शिकायत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
कस्बा मुरसान की सब्जी मंडी में दो दिन पहले एक आयुर्वेदिक चिकित्सक का बेटा कोरोना संक्रमित निकला था। जिससे चिकित्सक के पास दवा लेने आए लोगों में हलचल मच गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित युवक के परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया था। लेकिन दूसरे दिन ही चिकित्सक अपने क्लीनिक में आकर लोगों का उपचार करने लगा। जबकि उसका बेटा संक्रमित है।
बेटे के कोरोना संक्रमित होने के बाद चिकित्सक द्वारा दी गई दवा को लेकर काफी लोगों में चिकित्सक के खिलाफ रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि इस तरह के लोगों की लापरवाही से संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिसका लोगों को खामियाजा उठाना पड़ रहा है। कस्बे के लोगों ने होम क्वारंटीन होने के बाद भी इस चिकित्सक द्वारा किए गए इस कार्य को लेकर कार्रवाई की मांग की है।