फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Father-son turns out to be Corona positive, father dies in Jaipur

हाथरस: पिता-पुत्र निकले कोरोना पॉजिटिव, पिता की जयपुर में मौत

Fri, 17 Jul 2020 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Father-son turns out to be Corona positive, father dies in Jaipur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

नगर में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। दो दिन पूर्व नगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी निवासी कैंसर पीड़ित व्यक्ति की जयपुर में इलाज के दौरान कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मृतक का छोटा पुत्र भी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला है। उसको भी जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अपने पिता के इलाज के लिए उनके साथ जयपुर आता-जाता था। नगर में अब तक कुल 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, जिनमें से चार की मौत हो चुकी है।
बता दें कि नगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी निवासी 65 वर्षीय वृद्ध कैंसर से पीड़ित थे। उनका एक पुत्र जयपुर में नौकरी करता है और वहीं पर पिता का इलाज भी करा रहा था। बीच-बीच में यह वृद्ध सिकंदराराऊ स्थित अपने घर आते-जाते रहते थे। दो दिन पूर्व जब उनकी तबियत बिगड़ी तो वह छोटे पुत्र के साथ जयपुर गए थे। वहां पर जांच में पिता-पुत्र दोनों को कोरोना संक्रमण निकला।
विज्ञापन

पिता की मौत हो गई। गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व नगर के मोहल्ला मटकोटा निवासी की एक महिला की अलीगढ़ में कोरोना से मौत हो चुकी है। पुरदिलनगर निवासी एक अपराधी की अस्थायी जेल से मेडिकल कॉलेज में जाने के बाद कोरोना से मौत हो चुकी है। वह एचआईवी पॉजिटिव भी निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव ही बचने से उपाय।
क्षेत्र के व्यापारी नेता एवं समाजसेवी जयपाल सिंह चौहान ने लागों से अपील की है कि वे अपने बचाव के लिये तीन सावधानियां एक समाजिक दूरी, दूसरी मास्क लगाने तथा तीसरी हाथों को लगातार साफ करने पर बल दें। आपके साथ साथ आपके मिलने वालों का भी जीवन अमूल्य है। जरा सी असावधानी आपके साथ आपके अपनों के जीवन पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed