फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Father-son beaten up for refusing to fire crackers

हाथरस : पटाखा चलाने से मना करने पर पिता-पुत्र को पीटा

Fri, 05 Nov 2021 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Father-son beaten up for refusing to fire crackers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला चौबे में पटाखा चलाने से मना करने पर कुछ लोगों ने पिता-पुत्र को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। मामले की सूचना के बाद कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जिला अस्पताल में घायलों का उपचार कराया और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
दरअसल, जयप्रकाश वर्मा पुत्र मटरुमल वर्मा व उनका बेटा कपिल वर्मा बृहस्पतिवार की रात को अपने घर पर दीपावली की पूजा कर रहे थे। इसी बीच उनके घर के सामने मोहल्ले के ही कुछ लोग पटाखे चलाने लगे। पिता-पुत्र ने जब इसका विरोध किया तो वे लोग उनके साथ अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि इतने में उनके अन्य साथी भी वहां पर लाठी-डंडे लेकर आ गए और पिता-पुत्र के साथ जमकर मारपीट की। जिससे कुछ देर के लिए तो अफरा-तफरी भरा माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोप मौके से भाग गए। घायल पिता-पुत्र का पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। एसएचओ केडी शर्मा ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed