फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Father's testimony in the famous daughter case

हाथरस : बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में पिता की हुई गवाही

Thu, 06 Jan 2022 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Father's testimony in the famous daughter case
हाथरस : बिटिया प्रकरण की तारीख के चलते पुलिस सुरक्षा में जाते चारों आरोपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों की न्यायालय में पेशी हुई। इस मौके पर बिटिया के पिता, एक आरोपी के दोस्त व घटनास्थल का नक्शा बनाने वाले अवर अभियंता की न्यायालय में गवाही हुई। बिटिया के पिता सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा में कोर्ट पहुंचे थे। काफी पुलिस बल भी इस मौके पर तैनात रहा। पीड़ित पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा के अलावा सीबीआई के वकील अनुराग मोदी भी मौजूद रहे। इस दौरान वहां जिरह भी हुई। अब इस मामले में 20 जनवरी को अगली सुनवाई होगी। न्यायालय ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के चिकित्साधिकारी व जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के चिकित्साधिकारी को अगली सुनवाई पर तलब किया है।
उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर 2020 को चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक बिटिया के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया था। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इस युवती ने कुछ दिन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। उसकी मौत से पहले ही इस मामले में आरोपी संदीप, रवि, रामू और लवकुश को गिरफ्तार कर लिया गया था। तब से यह चारों आरोपी अलीगढ़ जेल में निरुद्ध हैं। इस बहुचर्चित मामले की जांच सीबीआई ने की थी और चारों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था। मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में हो रही है। बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों को पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच अलीगढ़ जेल से पेशी के लिए न्यायालय में लेकर आई।
विज्ञापन

बिटिया के पिता ने इस प्रकरण में गवाही दे दी थी, लेकिन आरोपी पक्ष के अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र पर उन्हें फिर गवाही के लिए बुलाया गया था। ऐसे में बिटिया के पिता व भाई सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय आए। वहां बिटिया के पिता की गवाही हुई। इसके अलावा घटनास्थल का नक्शा नजरी बनाने वाले लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सत्यप्रकाश शुक्ला की भी गवाही हुई। सीबीआई ने आरोपी संदीप के एक दोस्त भूदेव कुशवाहा निवासी खेड़ा परसौली थाना चंदपा को भी गवाह बनाया है। भूदेव कुशवाहा की गवाही भी कोर्ट में हुई। पीड़ित पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा कुशवाहा व स्थानीय अधिवक्ता महीपाल सिंह निमरोत्रा कोर्ट में मौजूद रहे तो आरोपी पक्ष की ओर से मुन्ना सिंह एडवोकेट मौजूद रहे। कोर्ट परिसर में भी काफी सुरक्षा रही और आने-जाने वालों की पुलिस ने चेकिंग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed