फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Father beheaded with a stick for protesting indecency with daughter

हाथरस : बेटी से अभद्रता के विरोध पर डंडे से पिता का सिर फोड़ा

Fri, 06 Jan 2023 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Father beheaded with a stick for protesting indecency with daughter
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में त्रयोदशी संस्कार में एक किशोरी के पिता को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावरों ने डंडे से सिर फोड़ दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसकी शिकायत लेकर पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां उसका उपचार जारी है।
सादाबाद क्षेत्र के गांव मांगरू निवासी गोपाल अपनी 13 साल की बेटी को साथ लेकर चंदपा थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी कछवाहा में त्रयोदशी संस्कार में गया था। आरोप है कि यहां कुछ लोग गोपाल से यह कहने लगे कि अपनी बेटी की शादी हमारे यहां कर दो। इसी बात ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसका गोपाल ने विरोध किया तो वहां पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और गोपाल को पीटने लगे। किसी ने गोपाल के सिर में डंडा मार दिया, जिससे गोपाल का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। मौके पर काफी भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed