फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Farmers' ruckus in Mandi over Ghatauli, Arhatiya beaten up

हाथरस : मंडी में घटतौली को लेकर किसानों का हंगामा, आढ़तिया को पीटा

Fri, 12 Nov 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmers' ruckus in Mandi over Ghatauli, Arhatiya beaten up
हाथरस : मंडी समिति में हंगामा कर रहे किसानों को समझाते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंडी समिति में शुक्रवार की दोपहर को घटतौली को लेकर किसान और आढ़तिया के बीच विवाद हो गया। किसान से आढ़तिया की पिटाई कर दी। जानकारी होने पर अन्य किसान एकत्रित हो गए। किसानों ने गेट पर ट्रैक्टर लगाकर हंगामा काटा। जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया।वहीं मंडी प्रशासन द्वारा आढ़तिया के खिलाफ शिकायत आने के साथ कार्रवाई करने के मूड में नजर आ रहा है। मंडी सचिव ने पूरे मामले की जानकारी किसान और आढ़तिया दोनों से ली है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को इगलास के गांव साथनी निवासी एक किसान मंडी में एक आढ़त पर कपास लेकर आया था। पल्लेदार द्वारा कांटे पर 65 किलो कपास को 50 किलो तोला जा रहा था। कई क्विंटल कपास की तोलाई हो चुकी थी। किसान को कुछ शक हुआ तो उसने कपास को पूरा तोलने के लिए कहा। घटतौली का पता चलने पर किसान ने आढ़तिया पर भड़कते हुए कहासुनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी होने पर अन्य किसान व आढ़तिया वहां पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया। किसानों ने मंडी के गेट पर तिरछा ट्रैक्टर लगा दिया। मामले की जानकारी होने पर थाना हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर मामले को शांत किया। जानकारी होने पर मंडी सचिव ने आढ़तिया को जमकर फटकार लगाई। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि किसान की लिखित शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी की छवि खराब करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा
हाथरस। मंडी सचिव ने हंगामे के बाद गेट पर काफी देर तक डेरा डाला। अधीनस्थों को साफ शब्दों में निर्देश दिए कि मंडी की छवि खराब करने वाले किसी भी आढ़तिया को बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह का पहला मामला आया है। सभी कर्मी अपने अपने सेक्टर में तोलाई के दौरान चेकिंग करते हुए विशेष नजर रखें, ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed