फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Farmers are afraid of cold in potatoes

हाथरस: किसानों को सता रहा आलू में ठंड का डर

Thu, 26 Dec 2019 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmers are afraid of cold in potatoes
शीतलहर से खतरे की जद में आई आलू की फसल। - फोटो : HATHRAS
किसानों को सता रहा आलू में ठंड का डर
विज्ञापन

गलन भरी ठंड से आलू में हो सकता है नुकसान, कृषि वैज्ञानिक किसानों को ठंड से आलू को बचाने की दे रहे सलाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कई दिनों से लगातार बढ़ रही ठंड ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। ऐसे किसान को आलू की फसल में ठंड लगने का डर सता रहा है। जिसे लेकर कृषि वैज्ञानिक किसानों को फसल को ठंड से बचने का उपाय बता रहे हैं।
जिले में पिछले साल की अपेक्षा इस बार आलू का रकवा कम होने की बात कही जा रही है। मटर, सरसों उत्पादक किसानों की संख्या भी जनपद में अच्छी खासी है। तहसील हाथरस, सासनी, सादाबाद, सहपऊ में आलू उत्पादन का अच्छा क्षेत्र है। लगातार गिरते तापमान व घने कोहरे से आलू, सरसों व मटर को नुकसान हो सकता है। इास ठंड से सबसे अधिक नुकसान की आशंका आलू की फसल में जताई जा रही है। इससे सरसों पर माऊं कीट का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यदि किसानों ने बचाव के प्रबंध नहीं किए तो गिरते तापमान से अधिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान राधेश्याम का कहना है कि लगातार पारा गिर रहा है।
विज्ञापन

ठंड का प्रकोप बढने से आलू की फसल की पत्तियां मुरझा रही हैं। सरसों में कीट का खतरा पैदा हो गया है। विजेंद्र सिंह का कहना है कि फसलों में झुलसा रोग की संभावना अधिक हैं, हालांकि अभी शुरूआती दौर है, इसलिए बचाव शुरू कर दिया है, जिससे उत्पादन प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान भाई अपनी आलू की फसल को ठंड से बचाने के लिए हल्के पानी की सिंचाई करें और रात के वक्त खेत के चारों ओर धुआं कर दें, ताकि पाला पत्तियों पर जम नहीं पाए। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान भाई कृषि विज्ञान केंद्र मंडी समिति के सामने अलीगढ़ रोड पर आकर भी सम्पर्क कर सकते हैं।
-डॉ. श्यौराज सिंह, कृषि वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed