फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Farmer shot to protect farm, injured

हाथरस: खेत की रखवाली करने गए किसान को मारी गोली, जख्मी

Sun, 01 Nov 2020 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmer shot to protect farm, injured
हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव देवीनगर में गोली लगने से घायल का जिला अस्पताल में हो? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव देवीनगर में खेत की रखवाली करने गए किसान को उसी के गांव के हमलावरों ने शनिवार की रात को गोली मारकर घायल कर दिया। रात भर किसान घायल अवस्था में वहीं पर पड़ा रहा। सुबह उसका भाई जब खेत पर गया तो वह खून में लथपथ पड़ा हुआ था। मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव देवीनगर निवासी 25 वर्षीय मनवीर सिंह पुत्र तेजपाल सिंह ठाकुर शनिवार की रात को करीब 10 बजे गांव के बाहर अपने खेत पर शकरकंदी की रखवाली करने गया था। इस बीच गांव के ही नामजदों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और उसे मृत जानकर वहीं पर पड़ा छोड़कर भाग गए। पूरी रात घायल गांव के बाहर खेत में पड़ा रहा। रविवार की सुबह शौच गए लोगों को खून से लथपथ मनवीर खेत में पड़ा दिखाई दिया। उसको देखकर लोगों ने शोर मचा दिया। कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ लग गई।
विज्ञापन

यहां पहुंचे परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसको गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि रविवार की सुबह आठ बजे तेजप्रताप सिंह निवासी देवी नगर ने पुलिस को सूचना दी थी कि शनिवार की रात को उसका भाई अपने खेत पर शकरकंदी की फसल की रखवाली करने गया था। तेजप्रताप सिंह जब रविवार की सुबह अपने खेत पर गया तो वहां प्रांजुल के ट्यूबवेल पर उसका भाई घायल अवस्था में पड़ा था। उसके भाई ने बताया कि रात उसका पड़ोसी प्रांजुल उसके साथ था। उसने ही उसके भाई को गोली मारी है। घायल को अलीगढ़ रेफर किया गया है। परिजनों की तहरीर पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed