{"_id":"5f4fe4ec8ebc3e54bf2cb155","slug":"hathras-farmer-dies-due-to-electrocution-while-doing-tarakasi-on-the-field-hathras-news-ali242795847","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: खेत पर तारकसी करते समय करंट लगने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: खेत पर तारकसी करते समय करंट लगने से किसान की मौत
विज्ञापन
हाथरस: किसान श्यामवीर शर्मा फाइल फोटो।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव गोपालपुर में एक वृद्ध किसान की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। श्यामवीर शर्मा रिटायर फौजी (60) पुत्र पीतंबर शर्मा निवासी गोपालपुर मुरसान बुधवार की सुबह अपने बेटे राजकुमार के साथ अपने बाजरे के खेत के चारों ओर आवारा जानवरों को रोकने के लिए कटीले तार लगा रहे थे।
तारकसी करते समय खेत के किनारे लगे बिजली के खंभे में अचानक करंट आ गया, जिससे श्यामवीर शर्मा बुरी तरह से झुलस गए। उसी दौरान श्यामवीर शर्मा का बेटा राजकुमार भी बिजली के करंट से झुलस गया। यह घटना होते ही राजकुमार अपने पिता श्यामवीर की तरफ दौड़ा और उन्हें गांव लेकर आया।
राजकुमार अपने परिवार के लोगों के साथ पिता श्यामवीर शर्मा को अस्पताल में इलाज के लिए ले गया लेकिन हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने श्यामवीर शर्मा को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मुरसान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और श्यामवीर शर्मा के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।