फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Family planning resources being distributed from house to house

हाथरस: घर-घर बांटे जा रहे परिवार नियोजन के संसाधन

Wed, 22 Apr 2020 10:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Family planning resources being distributed from house to house
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में लॉकडाउन के दौरान आशा कार्यकर्ता कोरोना योद्धा बन कार्य कर रहीं हैं। वह घर-घर जाकर परिवार नियोजन के साधन पहुंचा रही हैं। कोविड-19 के चलते पूरा देश लाकडाउन है। महत्वपूर्ण चीजों में छूट दी गई है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की गतिविधि पर रोक है। पीएम से लेकर चिकित्सक तक लोगों से घरों में रहकर ही कोरोना की लड़ाई में सहयोग देने की अपील लगातार कर रहे हैं। ऐसे में जनसंख्या न बढ़े इसके मद्देनजर आशाएं महिला-पुरुषों को फैमिली प्लानिंग संबंधी जानकारी देने के साथ घर-घर परिवार नियोजन के संसाधनों का वितरण कर रही हैं। साथ ही वह कोरोना वायरस से बचाव के तरीके भी लोगों को बता रहीं हैं।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभाग सतर्क है। स्वास्थ्यकर्मी गांवों में जाकर लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक कर रहे हैं। बाहर से आने वाले लोगों को शेल्टर होम में क्वारंटीन किया जा रहा है। जनसंख्या ज्यादा नहीं बढ़े इसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य महकमा पूरी संजीदगी के साथ परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने में जुटा गया है। आशा कार्यकर्ता तथा एएनएम घर-घर जाकर लोगों को कोरोना वायरस से लड़ने के साथ परिवार नियोजन के फायदे बता रही हैं। आशाएं जहां बच्चों में अंतर रखने और अनचाहे गर्भ से बचने के लिए महिलाओं को छाया टेबलेट दे रही हैं, वहीं पुरुषों को कंडोम वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला फैमिली प्लानिंग एवं लॉजिस्टिक मैनेजर विजय पाल सिंह ने बताया लाकडाउन की वजह से बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर घर वापस आ रहे हैं। परिवार नियोजन के लिहाज से यह समय अत्यधिक जरूरी है। विभाग इस अवधि में प्रवासी लोगों को परिवार नियोजन पर जानकारी देने एवं साधनों के इस्तेमाल की जानकारी दे रहा है। छाया टेबलेट, कंडोम व पंपलेट घरों में बांटी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed