{"_id":"639cba07b7186220851ce951","slug":"hathras-families-of-martyrs-honored-on-victory-day-hathras-news-ali307104775","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित, 3900 भारतीय सैनिक हुए थे वीरगति को प्राप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित, 3900 भारतीय सैनिक हुए थे वीरगति को प्राप्त
Sat, 17 Dec 2022 04:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 04:30 AM IST
सार
विजय दिवस पर हाथरस की ग्राम पंचायत टुकसान में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर रघुवीर सिंह ने शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया। 1971 के युद्ध में करीब 3,900 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे, जबकि 9,851 घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विजय दिवस पर शहीद के परिजनों को सम्मानित करते जिला सैनिक कल्याण अधिकारी हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस की ग्राम पंचायत टुकसान में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर रघुवीर सिंह की अध्यक्षता में विजय दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने कहा कि विजय दिवस 16 दिसंबर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के कारण मनाया जाता है। युद्ध के अंत में 93,000 पाकिस्तानी सेनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को परास्त किया, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के हृदय में उमंग पैदा करने वाला साबित हुआ। इस युद्ध में करीब 3,900 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे, जबकि 9,851 घायल हो गए थे। देश के बहादुर सैनिकों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए शत्रुओं पर विजय प्राप्त की। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर रघुवीर सिंह व उपस्थित पूर्व सैनिकों ने शहीदों की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। शहीदों के परिजनों को पुष्प गुच्छ व शाल भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन