फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: False information about kidnapping created panic in the police

हाथरस : अपहरण की झूठी सूचना से पुलिस में मची खलबली

Sun, 06 Jun 2021 11:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Hathras: False information about kidnapping created panic in the police
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भकरोई में एक युवक की झूठी सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने सूचना देने वाले युवक और उसके परिजनों को थाने बिठा लिया।
बताया जाता है कि शनिवार की रात को भकरोई के रहने वाले राजकुमार नामक युवक ने अपनी मां के अपहरण होने की सूचना फोन से मुरसान पुलिस को दे दी। पुलिस दलबल के साथ गांव पहुंच गई। गांव में पहुंचने पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि उनके परिवार में कई दिनों से कहासुनी चल रही है। इसी वजह से लेकर युवक ने झूठी सूचना दी है। राजकुमार की मां भी पुलिस को अपने घर पर ही मिल गई।

पुलिस झूठी सूचना देने वाले युवक को थाने ले आई। इस दौरान युवक के अन्य परिजन भी थाने आ गए। कुछ देर बाद युवक की मां ने अपने बड़े बेटे पर एक लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने महिला के कहने पर उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने महिला के दोनों बेटे और अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उनके रिश्तेदार रविवार की सुबह थाने पहुंच गए और समझौते की बात कहने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें डांट-फटकार लगाई और कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed