फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Eyes on TV to watch the broadcast of the budget

हाथरस : बजट का प्रसारण देखने के लिए टीवी पर लगी रहीं नजरें

Tue, 01 Feb 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Eyes on TV to watch the broadcast of the budget
हाथरस : बजट का सजीव प्रसारण देखते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार की सुबह पेश किए गए आम बजट पर आम और खास लोगों की निगाहें लगी रहीं। लोग बजट की मुख्य घोषणाओं के बारे में जानने के लिए टीवी पर नजरें लगाए रहे। अपने फायदे की घोषणा के बारे में सुनकर कोई चहक उठा तो कोई बजट में अपने लिए कुछ न देखकर मायूस नजर आया। शाम को शहर के चौराहों पर बजट के नफा-नुकसान को लेकर चर्चाएं होती रहीं। कुछ लोगों ने बजट को अच्छा बताया तो कुछ ने इसे औसत दर्जे का माना।
आर्गेनिक खेती से जिले का किसान होगा खुशहाल
हाथरस। सरकार ने आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही है। हालांकि जिले में वर्तमान में आलू, धान व अन्य फसलों का उत्पादन होता है। सरकार ने आर्गेनिक खेती सब्सिडी देने की बात कही है। इससे जिले में आर्गेनिक खेती और बढ़ने की उम्मीद है। जिले का किसान भी खुशहाल होगा। संवाद
विज्ञापन

सोलर सिस्टम से घटेगा बिजली बिल का बोझ
हाथरस। सरकार ने बजट में सोलर एनर्जी का अधिक प्रयोग करने की बात कही है। इससे जिले में सोलर सिस्टम लगाने में वृद्धि होगी। सोलर सिस्टम लगाने पर मिलने वाली सब्सिडी में आमजन की जेब पर बिजली के बिल का बोझ कम होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed