फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Expressed displeasure over negligence in paying honorarium of Panchayat assistants

हाथरस : पंचायत सहायकों का मानदेय भुगतान करने में लापरवाही पर जताई नाराजगी

Mon, 04 Jul 2022 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Expressed displeasure over negligence in paying honorarium of Panchayat assistants
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग के कार्यों की मंडलीय उपनिदेशक (पंचायत) अलीगढ़ मंडल अमरजीत सिंह ने जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीडी पंचायती राज ने समस्त सहायक विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि पंचायत भवनों में छत स्तर तक कार्य को बरसात से पूर्व पूर्ण करा लें। ग्राम पंचायतों के भुगतान ग्राम पंचायत से होना चाहिए।
विज्ञापन

इसका अनुपालन न करने वाले सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। समीक्षा में पंचायत सहायकों के मानदेय भुगतान समय से न किए जाने पर नाराजगी जताई। हैंडपंप मरम्मत/रीबोर का प्रत्येक विकास खंड में रजिस्टर रखने के निर्देश दिए। डीडी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में शासन द्वारा दिए गए निदेर्शों का पालन कराते हुए ग्राम पंचायतों में प्रकाश व्यवस्था के दृष्टिगत एलईडी लाइट लगवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में प्रस्तावित अमृत सरोवरों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि स्वीकृति सक्षम स्तर से प्राप्त करते हुए कार्य कराया जाए। स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए व्यक्तिगत शौचालय अंतर्गत जिओ टैगिंग की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की।

एसएलडब्ल्यूएम के तहत कार्यों की प्रगति व भुगतान की समीक्षा करने पर धीमी प्रगति पर असंतोष जताया। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी सुबोध जोशी, समस्त जिला कन्सल्टेन्ट, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), जिला परियोजना प्रबंधक एवं अपर जिला परियोजना प्रबंधक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed