{"_id":"63af2d23b654f17d372708a1","slug":"hathras-explanation-sought-from-three-panchayat-secretaries-on-payment-against-rules-hathras-news-ali308045815","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नियम विरुद्ध भुगतान पर तीन पंचायत सचिवों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नियम विरुद्ध भुगतान पर तीन पंचायत सचिवों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन के निर्देश पर ई ग्राम स्वराज के जरिये प्रत्येक ग्राम पंचायत में बने पंचायत घरों में रखे कंप्यूटरों में गेटवे इंस्टॉल किया गया है। सभी पंचायत सचिवों को गेटवे के माध्यम ही भुगतान करने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे पंचायतों में होने वाले विकास कार्य का भुगतान ग्राम पंचायत स्तर से ही किया जा सके।
गेट वे से भुगतान किए जाने की समीक्षा निदेशालय स्तर से लगातार की जा रही है। इस दौरान ग्राम पंचायत नौजरपुर, ग्राम पंचायत झींगुरा व संटीकरा में बिना गेट वे के भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है।
शासन के निर्देश के क्रम में डीपीआरओ सुबोध जोशी ने ग्राम पंचायत नौजरपुर के पंचायत सचिव पवन कुमार, ग्राम पंचायत झींगुरा व संटीकरा के ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम कुमार, ग्राम पंचायत सचिव चंद्रप्रकाश को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा है कि बिना गेट वे के भुगतान के मामले में संबंधित पंचायत सचिव स्पष्टीकरण दें, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद