{"_id":"622e292cbbedc13b7e31b9ce","slug":"hathras-expenses-of-cooperative-societies-in-the-district-will-be-investigated-hathras-news-ali2870358183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में सहकारी समितियों के खर्चे की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में सहकारी समितियों के खर्चे की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में संचालित सहकारी समितियों का ऑडिट शुरू हो गया है। ऑडिट में इन समितियों से हुए कर्ज और खाद वितरण का ब्योरा देखा जाएगा। इसके लिए सहकारी समितियों पर लेखा परीक्षा विभाग की टीमें पहुंच रही हैं। ऑडिट के लिए सहकारी समितियों के दस्तावेजों को भी पूरा किया जा रहा है।
जिले में सहकारी समितियों के जरिये किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) पर कर्ज दिया जाता है। इन समितियों के जरिये किसानों को डीएपी और यूरिया आदि का वितरण भी सरकारी दरों पर किया जाता है। अब इन समितियों के माध्यम से होने वाले कार्य का ऑडिट लेखा परीक्षा विभाग की ओर से किया जा रहा है।
इसे लेकर सभी सहकारी समितियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन समितियों पर ऑडिट के लिए अफसर व कर्मचारियों द्वारा दस्तावेजों को पूरा किया जा रहा है। ऑडिट में समितियों के जरिये होने वाले खर्च के पूरे ब्योरे का अवलोकन किया जा रहा है। कमियों का भी आकलन किया जा रहा है। संवाद