फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Everyone should plant a plant with the tricolor

हाथरस : तिरंगा के साथ सभी लोग लगाएं एक पौधा

Mon, 08 Aug 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Everyone should plant a plant with the tricolor
हाथरस : पौधरोपण करते समाजसेवी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नेचर्स नीवो संस्था द्वारा दो किमी लंबी बिसाना रजवाह पर ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी। यह ग्रीन बेल्ट आरपीएम स्कूल से लेकर कुंवरपुर बाईपास कट बनाई जाएगी। इसमें करीब 700 पौधों का रोपण किया जाएगा। इसका शुभारंभ शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने पौधा लगाकर किया। विधायक ने सभी से तिरंगा के साथ एक पौधा लगाने की अपील की।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि वृक्ष हमारी धरा के आवरण हैं। प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाना चाहिए। उसकी वृक्ष बनने तक देखभाल करनी चाहिए। पौधों से पर्यावरण शुद्ध होता है। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। माहेश्वरी ने कहा कि पौधे हमारे जीवन में संतुलन बनाने का काम करते हैं। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि हमारी संस्था द्वारा हरियाली के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व में भी एक हजार पौधों की ग्रीन बेल्ट लगाई है। मौके पर जितेंद्र कौशल, हरीश कुमार शर्मा एड, आशु कवि अनिल बोहरे, प्रवीण चौधरी, अरविंद सारस्वत, कालीचरण, जगदीश पाठक, रामकुमार शर्मा, बीके रानी बहन, मनोज शर्मा, भावना शर्मा, अलका वार्ष्णेय, अनु विमल, विजिया आर्य, कल्पना वार्ष्णेय, बिना शर्मा, कल्पना शर्मा, रुद्रपाल शर्मा, बृजेश वशिष्ठ, योगेश भट्ट ,अनिल शर्मा, देवेंद्र चौहान, जयशंकर पाराशर, निक्की, धीरज कुमार, संयोजक गिरीश पाठक रहे। संचालन सचिव रैनू जैन व राकेश शर्मा ने किया। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed