फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ever since patriotism was forgotten, the country went on dividing into pieces: Dineshchandra

हाथरस : जब से राष्ट्रभक्ति भूले, देश टुकड़ों में बंटता चला गया : दिनेशचंद्र

Mon, 28 Nov 2022 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Ever since patriotism was forgotten, the country went on dividing into pieces: Dineshchandra
हाथरस : भारत माता के कीर्ति स्थल का लोकार्पण करते विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेशचंद और साथ - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के अलीगढ़ रोड स्थित गांधी पार्क तिराहे के निकट सोमवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा बनाए गए भारत माता कीर्ति स्थल का अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र ने लोकार्पण किया। इस मौके पर वहां पूजा-अर्चना की गई। आयोजकों ने दिनेश चंद के अलावा अन्य अतिथियों का जोशीला स्वागत किया।
इस मौके पर दिनेश चंद ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह आज भारत माता कीर्ति स्थल का अनावरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्र अखंड भारत था, लेकिन जब से हम राष्ट्रभक्ति भूलते चले गए, तब से हमारा देश टुकड़ों में बंटता चला गया। हमारा देश वैदिक, सनातन, हिंदू राष्ट्र के नाम से जाना जाता था। हमारे देश में वनवासी, नगरवासी, तटीयवासी, गिरवासी जैसे शब्द चलते थे, लेकिन अंग्रेजों ने इसको अपनो अनुसार जातिवाद में बांट दिया। एक समुदाय 1400 साल पहले यहां आया और यहां का मालिक बनना चाहता है, जबकि हम यहां के मूल निवासी हैं। अब हिंदू समाज के ध्यान में आ गया है कि देशभक्ति के साथ भारत माता भी का ध्यान रखना है। जिस तरह से हम देवों का स्मरण करते हैं, उसी तरह से हमें भारत माता का स्मरण करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कीर्ति स्थल का उद्देश्य लोगों को भारत माता का स्मरण कराना है, जिससे उनके अंदर राष्ट्रभक्ति पैदा हो। इससे पूर्व विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संरक्षक का पीत वस्त्र व पगड़ी पहनाकर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व उपस्थित लोगों ने जोशीला स्वागत किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि पांच वर्ष पूर्व मुझे हाथरस की सेवा करने का अवसर मिला, तब से मेरा प्रयास रहा है कि नगर स्वच्छ, सुंदर व भव्य बने। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय का नारा हजारों हजार दिलों में जोश भर देता है, लेकिन भारत माता है कौन यह जानना भी अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री विहिप हरि शंकर, क्षेत्रीय विशेष संपर्क प्रमुख मेरठ संघ राघवेंद्र, आरेंद्र जी सह प्रांत संगठन मंत्री ब्रज प्रांत, राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी विभाग अध्यक्ष मथुरा विभाग, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, यशपाल भाटिया पूर्व नगर संचालक, सुखपाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed