फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Even the smallest worker can reach big posts in BJP: Prajapati

भाजपा में छोटे से छोटा कार्यकर्ता पहुंच सकता है बड़े से बड़े पद पर

Mon, 25 Apr 2022 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Even the smallest worker can reach big posts in BJP: Prajapati
आगरा रोड अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते प्रदेश के राज्य मंत्री ? - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

प्रदेश के राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है। इसमें छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता है। वह यहां अग्रवाल सेवा सदन में भाजपा के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर व जिला प्रभारी चौ. देवेंद्र सिंह ने किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। अंजुला माहौर ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम से अच्छे कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है।
विज्ञापन

इसी विचारधरा को लेकर के भाजपा आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में खड़ी हुई है। दूसरे सत्र में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा एकात्मवाद के विचार से चलती है। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में हमारी चुनौतियां केवल बाहरी ताकतों से नहीं है, बल्कि भीतरी शक्तियों से भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो देश की जड़ो को खोखला करने का काम कर रहे हैं। उन सबका सामना करते हुए देश को पुन: विश्व गुरु बनाने के लिए अगर कोई पार्टी संकल्पित है तो वह भाजपा है। प्रथम सत्र के समापन सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा ने आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा हमारी विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा का सिर्फ एकमात्र विचार के लिए काम करती है।

एक देश, एक निशान एक संविधान जिससे हो अच्छे रास्त्र का निर्माण। वर्ग में सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, ब्लाक प्रमुख पूनम पांडेय, कप्तान सिंह ठेनुआ, डॉली माहौर, श्वेता दिवाकर, अनिल सिसौदिया, कुसमादेवी मदनावत, प्रीती चौधरी, विशाल गुप्ता, नवनीत गौतम, डॉ. भीकम सिंह चौहान, सत्यपाल सिंह मदनावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed