{"_id":"60c8fbbf8ebc3e3435612a94","slug":"hathras-even-in-summer-travelers-are-unable-to-get-cold-water-hathras-news-ali26562033","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गर्मी में भी यात्रियों को नहीं मिल पा रहा ठंडा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गर्मी में भी यात्रियों को नहीं मिल पा रहा ठंडा पानी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
तपती गर्मी में भी रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को ठंडा पानी नसीब नहीं हो रहा। बस स्टैंड पर एक साल पहले लगाया गया वाटर एटीएम आज भी शोपीस बना हुआ है। इस कारण यात्रियों को ठंडे पानी के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पूर्व नये अंदाज में रोडवेज बस स्टैंड के भवन का निर्माण किया गया था, लेकिन यहां यात्री सुविधाओं का आज भी अभाव है। यात्रियों के बैठने के लिए वेटिंग रूम तक नहीं है। शौचालय भी बदहाल पड़े हैं। इसके अलावा लोगों की प्यास बुझाने के लिए एक साल पहले लगा वाटर एटीएम भी आज तक चालू नहीं हुआ है।
इस कारण यात्री दिक्कतों से जूझ रहे हैं। एआरएम शशी रानी का कहना है कि जिसने वाटर एटीएम लगाया है, वह आज तक आया नहीं है। फोन पर संबंधित कंपनी के लोगों से संपर्क किया गया है। जल्द ही वाटर एटीएम को चालू कराने के प्रयास किए जाएंगे।