Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Even in summer, travelers are unable to get cold water

हाथरस : गर्मी में भी यात्रियों को नहीं मिल पा रहा ठंडा पानी

Wed, 16 Jun 2021 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Even in summer, travelers are unable to get cold water
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तपती गर्मी में भी रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को ठंडा पानी नसीब नहीं हो रहा। बस स्टैंड पर एक साल पहले लगाया गया वाटर एटीएम आज भी शोपीस बना हुआ है। इस कारण यात्रियों को ठंडे पानी के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पूर्व नये अंदाज में रोडवेज बस स्टैंड के भवन का निर्माण किया गया था, लेकिन यहां यात्री सुविधाओं का आज भी अभाव है। यात्रियों के बैठने के लिए वेटिंग रूम तक नहीं है। शौचालय भी बदहाल पड़े हैं। इसके अलावा लोगों की प्यास बुझाने के लिए एक साल पहले लगा वाटर एटीएम भी आज तक चालू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस कारण यात्री दिक्कतों से जूझ रहे हैं। एआरएम शशी रानी का कहना है कि जिसने वाटर एटीएम लगाया है, वह आज तक आया नहीं है। फोन पर संबंधित कंपनी के लोगों से संपर्क किया गया है। जल्द ही वाटर एटीएम को चालू कराने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed