फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Even after the ban, the swimming pool season was found

हाथरस : प्रतिबंध के बाद भी संचालित मिला स्वीमिंग पूल सीज

Sun, 06 Jun 2021 11:29 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Even after the ban, the swimming pool season was found
हाथरस : हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कैलोरा स्थित स्वीमिंग पूल में नहाते बच्चे। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना में प्रतिबंध होने के बावजूद हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कैलोरा में ठाकुर स्वीमिंग सॉल्यूशन के नाम से स्वीमिंग पूल का संचालन होने की शिकायत पर रविवार को एसडीएम सदर अंजली गंगवार ने हाथरस जंक्शन कोतवाली पुलिस के साथ छापा मारा। शिकायत सही मिलने पर इस स्वीमिंग पूल को सीज कर दिया गया। कार्रवाई से खलबली मच गई।
कोरोना काल में शासन स्तर से स्वीमिंग पूल के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। स्थानीय स्तर पर भी जिला प्रशासन ने स्वीमिंग पूल और जिम आदि स्थलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बावजूद हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कैलोरा में ठाकुर स्वीमिंग सॉल्यूशन के नाम से स्वीमिंग पूल के संचालन की सूचना एसडीएम सदर अंजली गंगवार को मिली।
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने कोतवाली जंक्शन पुलिस के साथ छापा मारा। स्वीमिंग पूल में 15 बच्चे स्वीमिंग करते हुए पाए गए। कोरोना के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर एसडीएम सदर ने उक्त स्वीमिंग पूल को सीज करा दिया। उन्होंने बताया कि संचालक के विरुद्घ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed