फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Even after getting the money, the electricity connection was not installed in the schools

हाथरस : धनराशि मिलने के बाद भी विद्यालयों में नहीं लगा बिजली कनेक्शन

Fri, 03 Dec 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Even after getting the money, the electricity connection was not installed in the schools
हाथरस : कलेक्ट्रेट में बैठक लेते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक की। इसमें ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों का निर्धारित मानकों के अनुरूप संतृप्त कराने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने विद्यालयों में मिलने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांच कर प्रेरणा एप के माध्यम से रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा विभाग द्वारा स्कूलों में बिजली का कनेक्शन नहीं करने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई।
बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद के 422 विद्यालयों में मिड-डे मील एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं उपलब्धता का निरीक्षण कार्य शत प्रतिशत प्रेरणा एप के माध्यम से करने तथा भोजन की गुणवत्ता खराब होने की दशा में संबंधित एजेंसी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में विद्युतीकरण हेतु विद्युत विभाग को एस्टीमेट के आधार पर धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। लेकिन, विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन नहीं किया गया है। डीएम ने इस मामले में नाराजगी जताई। उन्होंने विद्यालयों में एक सप्ताह के अंदर विद्युत समायोजन शत-प्रतिशत कराते हुए आख्या रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अनुपस्थित शिक्षकों का स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में भूमि उपलब्ध है वहां खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा एडीओ पंचायत से समन्वय स्थापित करते हुए खेल के मैदान का निर्माण कराने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के 1146 विद्यालयों के सापेक्ष 1020 विद्यालय 14 पैरामीटर्स पर संतृप्त हैं। 160 विद्यालय जर्जर अवस्था में हैं, 66 विद्यालय असंतृप्त अवस्था में है।

इसी प्रकार नगर क्षेत्र में 90 विद्यालय के सापेक्ष 24 विद्यालय 14 पैरामीटर्स पर संतृप्त हैं। नौ भवन जर्जर अवस्था में हैं एवं पांच विद्यालयों का संचालन किराये के भवनों में किया जा रहा है, 52 विद्यालय असंतृप्त अवस्था में हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्धारित मानकों के आधार पर समस्त विद्यालयों को संतृप्त कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed