फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Evaluation of UP board exam answer books can start from April 25

हाथरस: 25 अप्रैल से शुरू हो सकता है यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Mon, 20 Apr 2020 10:04 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Evaluation of UP board exam answer books can start from April 25
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 25 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। इसे लेकर शहर के तीनों केंद्रों पर हलचल शुरू हो गई है। दो शिफ्टों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मूल्यांकन कराए जाने की बात कही जा रही है।
17 मार्च 2020 को यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ था, लेकिन देश में कोरोना महामारी के संकट को लेकर तीन दिन के बाद मूल्यांकन पर ब्रेक लग गया। इस बीच देश और प्रदेश में लॉकडाउन हो गया। इस कारण यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का परीक्षाफल अटक गया है। अब ऐसे में शासन स्तर पर मूल्यांकन कार्य कराए जाने की तैयारी शुरू हो गई है, जिसमें सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए मूल्यांकन कार्य कराए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

ये हैं मूल्यांकन केंद्र
रामबाग इंटर कॉलेज हाथरस।
बागला इंटर कॉलेज हाथरस।
अक्रूर इंटर कॉलेज हाथरस।
मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल से कराए जाने की प्रक्रिया पर शासन स्तर से विचार चल रहा है। इसे लेकर हमने भी तैयारी शुरू कर दी है। मूल्यांकन कार्य को सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए कराया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर दो शिफ्टों में भी मूल्यांकन कराया जाएगा। जो भी शासन का आदेश होगा, उसका पालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनील कुमार, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed