फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Equipment of oxygen plant arrived at Mursan CHC

हाथरस : मुरसान सीएचसी पर आए ऑक्सीजन प्लांट के उपकरण

Tue, 08 Jun 2021 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Equipment of oxygen plant arrived at Mursan CHC
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पर मंगलवार को ऑक्सीजन प्लांट आ गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट को जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए जगह को चिह्नित किया। एसडीएम सदर अंजली गंगवार ने भी इस प्लांट के लिए आए उपकरणों का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी की शिकायत चरम पर थी। कोरोना संक्रमित लोगों में लगातार ऑक्सीजन कम होने से शासन प्रशासन में खलबली मची रही। जिसे लेकर शासन द्वारा जगह-जगह अब ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी को लेकर मंगलवार को 250 एलपीएम क्षमता का एक प्लांट चीनी उद्योग व गन्ना विकास द्वारा मुरसान भेजा गया है।
विज्ञापन

मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट आने की जानकारी सीएमओ हाथरस डॉक्टर चंद्र मोहन चतुर्वेदी व एसीएमओ डॉक्टर डीके अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी को मिली तो वह सभी मुरसान पहुंच गए और प्लांट को जल्द से जल्द शुरू कराने में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed