फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Equipment distributed to the disabled, given legal information

हाथरस : दिव्यांगों को वितरित किए गए उपकरण, दी विधिक जानकारी

Sun, 04 Dec 2022 05:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Equipment distributed to the disabled, given legal information
हाथरस : दिव्यांग सशक्तीकरण दिवस के मौके पर दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर वितरित करतीं ? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विकास भवन में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर भी वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कुमुद उपाध्याय ने की। इस मौके पर उन्होंने अहम जानकारियां दी।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजन की शादी समारोह में शादी विवाह पुरस्कार प्रोत्साहन में अनुदान दिए जाने का भी प्रावधान है। सभी दिव्यांगजन पेंशन योजना की पात्रता की श्रेणी में आते हैं। पेंशन योजना का लाभ पाने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है और उसकी मूल प्रति जिला दिव्यांग कल्याण कार्यालय में जमा की जाएगी। जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने भी अहम जानकारी दी।
विज्ञापन

विधिक साक्षरता शिविर में दिव्यांग विभाग की ओर से दिव्यांगजन को व्हीलचेयर एवं ट्राई साईकिल आदि उपकरण प्रदान किए। अपना घर वृद्धाआश्रम में कंबल आदि वितरित किए गए। इस मौके पर ओमप्रकाश गुप्ता, मदन मोहन वाष्र्णेय, चमनेश राजपूत, नासरूद्दीन, फुरकान नहवी, अंजुम फाराज, मौ. शाफीक, मौ. अब्दुल अली, मौ. हैदर एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश शर्मा, सुरेन्द्रपाल शर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed