फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Enthusiasm of shopping for festive goods even in the havoc of inflation

हाथरस : महंगाई के कहर में भी त्योहारी सामान की खरीदारी का उत्साह

Fri, 21 Oct 2022 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Enthusiasm of shopping for festive goods even in the havoc of inflation
हाथरस : बाजार में एक दुकान पर बिकते खील, खिलौना, बतासे और अन्य सामान। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिवाली के पूजन के सामान पर महंगाई का साया है। खील-खिलौना, बतासे और अन्य सामान पर महंगाई की मार है। कारोबारी माल की कम आवक के चलते रेट बढ़ने की बात कह रहे हैं। अब कारोबारियों को धनतेरस से बाजार में बहार आने की उम्मीद है। अभी तक पूजन सामग्री का कारोबार मंदा चल रहा है।
उल्लेखनीय है दीपोत्सव से पूर्व लोगों ने पूजन सामग्री और नये कपड़ों के अलावा झालर आदि सामान की खरीदारी की जाती है। इस बार पूजा के दौरान खरीदे जाने वाले सामान के रेटों में बढ़ोतरी हो गई है। इस कारण ग्राहकों की जेब पर बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन

खील-खिलौने के दाम बढ़े, बतासे की मिठास महंगी
हाथरस। दिवाली के पर्व पर बाजार में आने वाली खील पिछले साल 60 रुपये किलो थी। इस बार इसके दाम 80 रुपये किलो पहुंच गए हैं। खिलौने पहले 70 रुपये किलो थे। इस बार बाजार में यह 80 रुपये किलो बिक रहे हैं। बतासे के दाम 70 रुपये प्रति किलो से 80 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। पूजा के दीपक 30 रुपये के सौ मिल रहे हैं। नारियल सींक की झाडू पहले 40 रुपये की थी। इस बार 50 रुपये की है। फूल झाडू के दाम 80 रुपये से 120 रुपये तक पहुंच गए हैं। मोमबती पहले 150 रुपये किलो थी। इस बार 200 रुपये किलो पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों की राय
पिछले साल खील 60 रुपये प्रति किलो में बिकी थी। इस बार 80 रुपये किलो है। खील की आवक कम है, इसलिए दाम ज्यादा हैं। अभी बिक्री मध्यम चल रही है। धनतेरस से बाजार में भीड़ आने की उम्मीद है।
-संजीव सक्सेना
चीनी के दाम 40 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं, इसलिए खिलौनों के दाम में 10 रुपये प्रति किलो का इजाफा होने के साथ इसके दाम 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए है। बतासे भी 80 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं।
-सुभाष चंद्र, खिलौना विक्रेता
पिछले साल नारियल झाडू 40 रुपये की थी। इस बार 50 रुपये की है। फूल झाडू 80 रुपये से 120 रुपये तक उपलब्ध है। इस बार माल कम आया है, इसलिए झाडू के दाम में इजाफा हुआ है। ट्रांसपोर्ट मंहगा हो गया है। -आकाश, झाडू विक्रेता

पहले मोम के रेट कम थे। इस बार मोम के रेट में इजाफा होने के कारण 150 रुपये प्रति किलो बिकने वाली मोमबत्ती के दाम 200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। धनतेरस से बाजार में बहार की उम्मीद है।
-रवि कुमार, मोमबत्ती विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed