फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Engineers shout slogans against management

हाथरस : प्रबंधन के खिलाफ अभियंताओं ने की नारेबाजी

Thu, 11 Mar 2021 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Engineers shout slogans against management
हाथरस : ओटीएस में सिस्टम न चलने पर विरोध प्रदर्शन करते अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने बकायेदारों को राहत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के क्रियान्वयन में विभागीय सर्वर बाधा बन गया है। बकायेदार बिल सही कराने और बकाया जमा कराने के लिए बिजली विभाग के काउंटरों पर तो पहुंच रहे हैं, लेकिन सर्वर के काम नहीं करने के कारण बकाया वसूली और अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं। पंजीकरण की रफ्तार धीमी पड़ गई है, लेकिन आला अधिकारियों द्वारा स्थानीय अधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे नाराज अभियंता संघ के पदाधिकारियों ने ओढ़पुरा बिजलीघर पर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि प्रबंधन के दबाव में बिजली महकमे के अभियंता ओटीएस को सफल बनाने के लिए पूरा दम लगाए हुए हैं। शहर से देहात तक लोगों को जागरूक किया जा रहा है। परिणामस्वरूप बकायेदार बिल जमा कराने बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन सर्वर के काम नहीं करने से उनके पंजीकरण और बिल जमा का काम नहीं हो पा रहा, लेकिन प्रबंधन द्वारा अभियंताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियंता के संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि पहले प्रबंधन सिस्टम को दुरुस्त करे, ताकि ओटीएस का लाभ लोगों को मिल सके। उन्होंने प्रबंधन को हटाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में एसडीओ पवन वर्मा, कुलदीप श्रीवास्तव, केजी अग्रवाल, अभय प्रताप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed