फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Emphasis put on increasing registration in OTS

हाथरस : ओटीएस में पंजीकरण बढ़ाने के लिए लगाया जोर

Thu, 15 Apr 2021 12:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Emphasis put on increasing registration in OTS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बकायेदारों को सरचार्ज में छूट का लाभ देने के लिए शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में पंजीकरण बढ़ाने के लिए बिजली महकमे ने पूरा जोर लगा दिया है। योजना में अब तक सिर्फ 60 हजार लोगों ने ही अपना पंजीकरण कराया है, जबकि बकायेदारों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है। योजना की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। लिहाजा विभाग ने बुधवार को आंबेडकर जयंती की छुट्टी में भी कार्यालय और कैश काउंटर खोले। 15 अप्रैल को पंचायत चुनाव की छुट्टी में भी सभी बिलिंग काउंटर और खंड कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे का जिले में करोड़ों रुपये का बकाया है। तमाम कोशिशों के बावजूद यह बकाया निकल नहीं पा रहा है। फरवरी महीने में निगम द्वारा एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की शुरुआत की गई है। योजना में अभी तक मात्र करीब 60 हजार लोगों ने पंजीकरण कराए हैं।
विज्ञापन

बीच में पंचायत चुनाव और गेहूं की फसल की कटाई के कारण ओटीएस रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। अब ओटीएस की अंतिम तिथि में दो दिन बाकी रह गए हैं। इस दौरान सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। बिजली महकमे ने ओटीएस को देखते हुए बुधवार और बृहस्पतिवार को भी सरकारी कार्यालय खोले। लोगों से पंजीकरण कराकर बकाया जमा करने की गुजारिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed