फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Emphasis on crime control and crime control effectively

हाथरस: लॉकडाउन का प्रभावी रूप से पालन कराने व क्राइम कंट्रोल पर जोर

Mon, 20 Jul 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Emphasis on crime control and crime control effectively
हाथरस: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीजी राजा श्रीवास्तव। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के पुलिस नोडल अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक राजा श्रीवास्तव (अपर पुलिस महानिदेशक पीटीसी सीतापुर) ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम में पुलिस की अहम भूमिका की बात करते हुए लॉकडाउन का पालन कराने और क्राइम कंट्रोल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब तक हुई सख्ती से सार्वजनिक स्थलों पर कोविड-19 प्रोटोकाल को लागू कराने में काफी सफलता मिली है, लेकिन इस दौरान पुलिस कर्मियों को ध्यान रखना होगा कि सख्ती जरूर हो लेकिन किसी का उत्पीड़न न हो।
दो दिवसीय दौरे पर हाथरस आए अपर पुलिस महानिदेशक ने एसपी कार्यालय में पुलिस अफसरों के साथ समीक्षा बैठक में अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। जिले में आपराधिक घटनाओं पर जिस प्रकार अंकुश लगा है, वह कायम रखने की बात पर जोर दिया। उन्होंने जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची को देखते कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनकी गिरफ्तारी जारी रखी रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अपराधियों पर हिस्ट्री शीट की कार्रवाई करें ताकि उनकी निगरानी की जा सके। किसी अपराधी की जमानत हो रही हो तो उसके जमानतदार का सत्यापन करा लें, ताकि फर्जीवाड़े से बचा जा सके।
विज्ञापन

थानों पर तैनात प्रभारियों की भी ली जानकारी
नोडल अधिकारी ने जिले के सभी थानों पर तैनात प्रभारियों के बारे में भी जानकारी ली। इसमें सामाजिक समीकरणों व शासनादेशों के अनुपालन की स्थिति को भी देखा। कहा कि थानों पर तैनाती में शासन से मिले निर्देशों का पूर्णत: पालन हो। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में एसपी विक्रांतवीर, एएसपी प्रकाश कुमार, सीओ सदर रामशब्द यादव, सीओ सादाबाद योगेश कुमार, सीओ सिकंदराराऊ के साथ शासन द्वारा निर्धारित बिन्दु महिला अपराधो, पाक्सो एक्ट, जिले के टॉप-10 व सक्रिय अपराधियों, गुंडा व गैंगस्टर एक्ट आदि मुख्य बिंदुओं व यातायात व्यवस्था, विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण व लॉकडाउन का प्रभावी रूप से पालन कराए जाने के संबंध में समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed