फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity was disrupted in many areas of the city till noon

हाथरस : शहर के कई इलाकों में दोपहर तक बाधित रही बिजली

Tue, 06 Jul 2021 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity was disrupted in many areas of the city till noon
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के गिजरौली बिजलीघर पर मंगलवार को ओवरलोडिंग को खत्म करने के लिए मरम्मत का काम चला। इस कारण सुबह से दोपहर तक शहर के कई इलाकों की बिजली बाधित रही। बिना बिजली के लोगों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि गर्मी के बढ़ने के साथ बिजली के उपकरण ओवरलोड हो रहे हैं। इस कारण शहर, देहात और कस्बा में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार की सुबह से शहर के गिजरौली सबस्टेशन पर ओवर लोडिंग को खत्म करने के लिए मरम्मत का काम चला।
विज्ञापन

इस कारण शहर के चामड़ गेट, नयागंज, शिव कॉलोनी, नगला टीका, नगला भोजा आदि इलाकों में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। उमसभरी गर्मी के मारे लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर को करीब ढाई बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed