{"_id":"62965431191d9a4f08640e5a","slug":"hathras-electricity-theft-caught-in-18-people-disconnected-1-200-connections-hathras-news-ali292843523","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 18 लोगों के यहां पकड़ी बिजली चोरी, 1,200 के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 18 लोगों के यहां पकड़ी बिजली चोरी, 1,200 के कनेक्शन काटे
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अब बिजली विभाग द्वारा 10 हजार से ऊपर के बकायेदारों के कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को शहर से देहात तक चले अभियान के दौरान 1,200 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। 18 लोगों के यहां कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी गई। एक करोड़ रुपये का राजस्व वसूला गया। टीमों को देखकर बकायेदारों व बिजली चोरों में खलबली मची रही।
अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह के निर्देश पर जिलेभर में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीओ दिनेश कुमार शर्मा, एसडीओ विशाल निषाद, एसडीओ पवन वर्मा, एसडीओ कुलदीप श्रीवास्तव आदि अधिकारियों की मौजूदगी में शहर और कस्बों में अभियान चलाया गया। संवाद