{"_id":"614f69448ebc3e02606de223","slug":"hathras-electricity-team-surrounded-in-village-kakodi-uproar-hathras-news-ali274155376","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गांव ककोड़ी में बिजली टीम को घेरा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गांव ककोड़ी में बिजली टीम को घेरा, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
थाना चंदपा क्षेत्र के गांव ककोड़ी में अवैध नलकूप कनेक्शन चलाने पर कार्रवाई करने गई बिजली विभाग की टीम को ग्रामीणों घेर लिया। इस दौरान वहां काफी हंगामा हुआ। मामले की जानकारी होने पर चंदपा पुलिस पहुंच गई और टीम को जैसे-तैसे निकाला। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। इस मामले में जेई की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग की टीम को सूचना मिली कि चंदपा क्षेत्र के गांव ककोड़ी में अवैध रूप से नलकूप संचालित हो रहा है। जानकारी होने पर उपखंड अधिकारी (एसडीओ) केजी अग्रवाल अपनी टीम के साथ गांव ककोड़ी पहुंचे। टीम ने कनेक्शन को काट दिया। नलकूप चलाने वाले रमेश, रत्नेश, अशोक व अज्ञात लोग पहुंच गए।
इन लोगों ने बिजली टीम पर जबरन कनेक्शन जोड़ने का दबाव बनाया। बिजली टीम ने इंकार कर दिया। वहां काफी भीड़ लग गई। इस दौरान बिजली अधिकारी का मोबाइल छीन लिया। टीम के साथ गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। बिजली अधिकारियों की गाड़ी को संयोजन जोड़ने के लिए वापस लिए ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बिजली टीम को छुड़ाया।
विज्ञापन
इस मामले में बिजली विभाग के जेई ने चार नामजद और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है। एसडीओ केजी अग्रवाल का कहना है टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। पुलिस ने लोगों से छुड़ाया है। मोबाइल व अन्य सामान दिलवाया हे। इस मामले में विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। संवाद