{"_id":"634b002b9231255f06729d89","slug":"hathras-electricity-stalled-for-five-hours-in-many-areas-of-the-city-hathras-news-ali302738363","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शहर के कई इलाकों में पांच घंटे ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शहर के कई इलाकों में पांच घंटे ठप रही बिजली
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दिवाली का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही बिजली विभाग बेहतर आपूर्ति की तैयारी में जुटा हुआ है। शनिवार को शहर के आगरा रोड़ स्थित रविकुंज भट्टा गली में लाइन को सही करने का काम किया गया। वहीं अग्रसेन विहार कॉलोनी में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत का कार्य किया गया। इस कारण दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक कई इलाकों में बिजली गुल रही। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा।
बिजली विभाग द्वारा मरम्मत के कार्य के लिए अलग अलग टीमों की मदद ली जा रही है। शनिवार को शहर के रविकुंज गली में झूलती हुई बंच की मरम्मत का काम किया गया। इस कारण करीब 200 घरों में बिजली गुल रही। वहीं शहर के अग्रसेन विहार कॉलोनी में 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में तेल डाला गया। उसकी बुशिंग आदि को सही किया गया। इस कारण दोपहर से शाम तक काफी घरों की बिजली गुल रही।
बिना बिजली के लोगों के घरों में लगे विधुत उपकरण शोपीस बने रहे। यहां तक लोगों को पीने के पानी तक के लिए मुश्किलों से जूझना पड़ा। लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। शाम को पांच बजे बिजली आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद