{"_id":"62682c497614c7442673e867","slug":"hathras-electricity-is-running-for-11-hours-people-longing-for-water-sikandhra-rahu-news-ali2901887181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 11 घंटे गुल रही बिजली, पानी के लिए तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 11 घंटे गुल रही बिजली, पानी के लिए तरसे लोग
विज्ञापन
नगला जलाल बिजलीघर के बाहर हाईटेंशन लाइन ठीक करते कर्मी। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
सिकंदराराऊ कस्बा में सोमवार की रात दस बजे से मंगलवार की सुबह नौ बजे तक बिजली गुल रही। लगातार 11 घंटे बिजली कटौती से लोगों के इन्वर्टर तक जवाब दे गए। सुबह पानी के बिना लोग बेचैन हो गए। बच्चों को बिना स्नान किए ही स्कूल जाना पड़ा। इससे आक्रोशित भाजपा नेताओं ने बिजलीघर पर जाकर एसडीओ को चेतावनी दी।
सोमवार की रात लगभग दस बजे तेज हवा के चलते बिजली बंद कर दी गई थी। रात में एकाध बार कुछ मिनट के लिए बिजली आई। सुबह लगभग तीन बजे नगला जलाल 132 केवीए सब स्टेशन से कस्बे को आने वाला हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इसके बाद कर्मी तारों को ठीक करने में लगे रहे।
पूरी रात बिजली न आने से इन्वर्टर भी बैठ गए। सुबह लोगों के सामने पानी का संकट पैदा हो गया। बच्चों को भीषण गर्मी में बिना नहाये स्कूल जाना पड़ा। मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हो पाई। इधर, नगर में प्रतिदिन हो रही अघोषित कटौती से भी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
लोकल फाल्ट, लटके, टूटे तारों के कारण लगातार आपूर्ति नहीं चल पा रही है। मंगलवार को भाजपा नेता मुकुल गुप्ता, पंकज गुप्ता बिजलीघर गए तथा एसडीओ राजीव कुमार को चेतावनी दी कि ऐसे ही कटौती चलती रही तो परिणाम भुगतने को तैयार रहें।