फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity crisis in the city for five hours, uproar at the power substation

हाथरस : पांच घंटे शहर में रहा बिजली संकट, विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा

Wed, 27 Apr 2022 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity crisis in the city for five hours, uproar at the power substation
हाथरस : आगरा रोड पर बस स्टैंड के निकट विद्युत तार को ठीक करते कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विद्युत लाइनों में मंगलवार की रात्रि आए फॉल्ट से शहर के करीब छह हजार घरों में पांच घंटे तक बिजली संकट रहा। बिजली संकट से परेशान लोग देर रात्रि में नवीपुर विद्युत उपकेंद्र भी पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। बिजली संकट से लोगों की सामान्य दिनचर्या प्रभावित हुई और पेयजल किल्लत का भी सामना करना पड़ा।
आधे शहर में मंगलवार को दिन में बिजली आपूर्ति ठप रही थी। शाम छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो गई थी, लेकिन रात्रि नौ बजे फिर कई स्थानों पर बिजली की लाइन में फॉल्ट की वजह से बिजली गुल हो गई। शहर के नवीपुर, विभव नगर, घास मंडी, मुरसान गेट, मोहनगंज, घंटाघर, आगरा रोड, बीएच आयल मिल रोड, जलेसर रोड, नयागंज सहित कई इलाकों में करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही। करीब छह हजार घरों में बिजली रात्रि में नहीं आई। रात्रि में बिजली गुल होने से परेशान काफी लोग नवीपुर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इन लोगों ने वहां हंगामा कर दिया। लोगों का कहना था कि लोकल फॉल्ट दूर नहीं कराए जा रहे और इसकी वजह से भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी पाकर पुलिस के साथ-साथ एसडीएओ पवन वर्मा भी वहां पहुंच गए। पुलिस व विद्युत महकमे के अधिकारियों ने लोगों का गुस्सा शांत किया और उन्हें वापस भेजा। बिजली गुल होने से सुबह सामान्य दिनचर्या प्रभावित दिखी। लोग को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। बुधवार की सुबह भी कई स्थानों पर फॉल्ट की वजह से करीब दो घंटे बिजली गुल रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना बिजली कई घंटे गुल हो रही है। भीषण गर्मी में इसकी वजह से काफी परेशानी उठ़ानी पड़ रही है। अधिकारियों को जब फॉल्ट की सूचना दी जाती है तो इस पर समय रहते काम नहीं होता।
-राजू निवासी कांशीराम कॉलोनी
बिजली कटौती एक बड़ी समस्या है। शेड्यूल के हिसाब से बिजली नहीं मिल रही। ऊपर से आए-दिन कभी ट्रांसफॉर्मर में आग लग जाती है तो कभी तार टूट जाते हैं। उद्योग-धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं।
-हरिओम प्रकाश, नयागंज
सोमवार को पूरी रात बिजली नहीं आई थी। अब मंगलवार की देर रात से भी यही स्थिति रही। आखिर बिजली की किल्लत क्यों दूर नहीं हो रही। जनप्रतिनिधि इसे लेकर क्या कर रहे हैं।

-निशांत वार्ष्णेय, विभव नगर
रोजाना की बिजली कटौती से हर कोई परेशान है। शहर में अंधेरे में अपराध होने और दुर्घटनाओं का भय भी बना रहता है। यह समस्या दूर होनी चाहिए। गर्मी में तो पूरी दिनचर्या बिजली कटौती से प्रभावित होती है।
-अनूप जैन, चामड़ गेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed