फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity crisis in many areas of the city for four hours

हाथरस : शहर के कई इलाकों में चार घंटे रहा बिजली संकट

Fri, 14 Oct 2022 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity crisis in many areas of the city for four hours
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जैसे-जैसे दिवाली का पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे ही बिजली विभाग बेहतर आपूर्ति के लिए लाइनों को दुरुस्त करने में जुटा है। शुक्रवार को शहर के ओढ़पुरा और प्रगतिपुरम विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाली लाइनों पर मरम्मत व पेड़ की टहनियां काटने का काम किया गया। इस कारण सुबह व दोपहर को करीब चार घंटे तक कई इलाकों में लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। बिना बिजली के लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि शहर में आधा दर्जन से अधिक विद्युत उपकेंद्रों के जरिये करीब 37 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। दीपोत्सव के पर्व पर शहर रोशनी से जगमग होगा। इस दौरान बिजली सिस्टम पर भी भार बढ़ेगा। इस कारण बिजली बाधित होने की बात को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को शहर के प्रगतिपुरम विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाली लाइनों पर दोपहर 12 से दो बजे तक काम हुआ।
विज्ञापन

इस कारण शहर के प्रकाश टैक्सटाइल, विष्णुपुरी, खंदारी गढ़ी, अलीगढ़ रोड, खंदारी गढ़ी, विष्णुपुरी, इंदिरा नगर, चमन विहार, रावत नगर आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं ओढ़पुरा विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाली लाइनों पर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक लाइन पर मरम्मत का काम चला। इस कारण श्रीनगर, घंटाघर, इगलास अड्डा, नंदराम नगरिया, सरक्यूलर रोड, कछपुरा आदि इलाकों में बिजली बंद रही। बिजली कार्यालय में भी कामकाज प्रभावित हुआ। वहीं के अलग-अलग इलाकों में लोग बिना बिजली के जरूरी कामकाज नहीं कर सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed