फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity crisis faced for five hours due to fault in dilapidated lines

हाथरस : जर्जर लाइनों में फॉल्ट से पांच घंटे झेला बिजली संकट

Tue, 30 Aug 2022 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity crisis faced for five hours due to fault in dilapidated lines
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बिजली की जर्जर लाइनें लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही हैं। लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को शहर से गांवों तक कई स्थानों पर फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों को करीब चार से पांच तक घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा।
मंगलवार को शहर के गिजरौली, नवीपुर, कांशीराम टाउनशिप, प्रगतिपुरम आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाली लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। देहात में भी लोगों ने बिजली संकट झेला। लोग इसकी वजह से काफी परेशान रहे।
विज्ञापन

बिजली कटौती से दिनचर्या के साथ-साथ उद्योग-धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। अक्सर लोकल फॉल्ट की वजह से बिजली गुल होती है। विभाग को जर्जर लाइनें बदलवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विष्णु शर्मा
शहर हो या देहात, बिजली की आपूर्ति रोस्टर के हिसाब से नहीं मिल रही। कभी ऊपर से कटौती की बात कही जाती है तो कभी लोकल फॉल्ट की। समय से कर्मचारी ठीक करने भी नहीं पहुंचते।

-राजू
बिजली कटौती ने नाक में दम कर रखा है। उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के हर कोई परेशान है। सामान्य कामकाज से लेकर उद्योग-धंधे भी प्रभावित होते हैं।
-अशोक वार्ष्णेय
बिजली कटौती को रोकने के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। इसकी वजह से समस्याएं पैदा होती हैं। बारिश में कई-कई घंटे बिजली गुल हो जाती है। शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं होती।
-मुकेश गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed